बिलासपुर शहर की वत्सला एक नई सोच संस्था कर रही सेवा के कार्य

 भारती मोदी के नेतृत्व में सदस्य जुटे सेवा कार्यों में-
सक्ती-“वत्सला–एक नई सोच” – जब प्यास लगे तब कुआ खोदने से अच्छा है पहले से तयारी कर ली जाए इसी सोच के साथ “वत्सला–एक नई सोच”बिलासपुर ने “ब्रह्मा विहार कुष्ठ आश्रम” तथा राजकिशोर नगर छठ घाट मुक्तिधाम के पास रह रहे जरूरतमंदों को ठंड बढ़ने से पहले 50 कंबल वितरण किया आज अगहन का पहला गुरुवार है इस दिन इस नेक कार्य को करके हमे जो सुकून और आशीष मिला वो स्वयं ईश्वर की कृपा से कम नही है , इस कार्य में “वत्सला–एक नई सोच” के सदस्य–अभिषेक ठाकुर, गायत्री सिंह, रेणु सिंघानिया, बरखा सिंह, एकता मलिक, प्रिया गोयल,अंजली अग्रवाल, कविता नलोटिया, भारती मोदी एवम ताज भैया का प्रमुख योगदान रहा, आयाँश जो की बंगलोर से हमारे साथ जुड़े है , प्रवीण भैया इंदौर से जुड़े है उनका भी विशेष सहयोग मिला, ताज भैया सहपरिवार आए थे जिनमे उनका छोटा सा बेटा भी था उद्देश यही था की बच्चों में ये संस्कार बालपन से पड़े , साथ की सुरक्षा की दृष्टि से 100 मास्क का भी वितरण किया गया
“WE ALL ARE SUPPORTES , NOT HELPERS”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *