ब्यास नदी में पाइलिंग मशीन पलटी, ऑपरेटर लापता

मंडी। ब्यास नदी के तेज बहाव में एक पाइलिंग मशीन पलटने से उसका ऑपरेटर तनवीर आलम लापता हो गया है। हादसा देर रात उस समय हुआ, जब पंडोह डैम से 5000 से 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और बहाव अत्यधिक तेज हो गया। बिद्राबणी में नदी किनारे खड़ी पाइलिंग मशीनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए ऑपरेटरों की टीम मौके पर गई थी। दो मशीनें बाहर निकाल ली गईं, लेकिन तीसरी मशीन ब्यास के बढ़े हुए बहाव के बीच संतुलन खो बैठी। मशीन के पलटते ही उस पर मौजूद ऑपरेटर तनवीर आलम तेज धारा में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर पानी का बहाव कम करवाने के प्रयास किए गए, ताकि तलाश अभियान सुचारू रूप से चल सके। फिलहाल एसडीआरएफ टीम नदी किनारे व आसपास के क्षेत्रों में ऑपरेटर की तलाश कर रही है। बता दें कि यहां बिजनी से मंडी तक बनाए जा रहे पैकेज फाइव-बी के तहत पुल निर्माण कार्य जारी था। यह कार्य गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा करवाया जा रहा है। हादसे के समय मशीन को तनवीर आलम, पुत्र मोहम्मद गुलाम गोश, गांव सतूर गंज मोहनियां, जिला कैमूर (बिहार), उम्र 21 वर्ष, चला रहा था। तनवीर आलम बालाजी एंटरप्राइजेज का कर्मचारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *