किरंदुल। मतदाता सूची गहन पुनिरिक्षण एसआईआर कार्य हेतु दंतेवाड़ा जिले में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ हैं।इसी परिप्रेक्ष्य में किरन्दुल वार्ड क्रमांक 11 चीता कॉलोनी में शुक्रवार बीएलओ एवम टीम घर घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरने की आवश्यक जानकारी दी गई।साथ ही एसआईआर फॉर्म क्यों जरूरी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ना,पुरानी जानकारी में सुधार/परिवर्तन,पते में बदलाव,
मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। इससे मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनती हैं,जिससे चुनाव प्रक्रिया और भी पारदर्शी होती हैं।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर प्रक्रिया देशभर के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही हैं। स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन SIR फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना आवश्यक है, ताकि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूट ना जाए। यह शिविर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रहा है।इस कार्यक्रम में बीएलओ बलराम सिंह ठाकुर, राकेश कुमार कौशिक,प्रियंका जाल, प्रीति कुंजाम,रामदेई बाघ,ज़रीना उपस्थित रहें।