बिलासपुर। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के नाम पर 50 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पीड़ितों खोज निकाला और उसे पकड़कर सरकण्डा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, राजिकशोर नगर बृज विहार निवासी सुबनों घोषाल ने बैंक फाइनेंस एजेंटो और परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सांठगाठ से शहर सहित आपासास क्षेत्र के 50 से अधिक लोगों के नाम से वाहनों को फाइनेंस कराया था, लेकिन लंबे समय से ईएमआई भुगतान नहीं करने पर बैंक ने सीजिंग कर ली है। पीड़ित आनिंदो मुखर्जी ने बताया आनलाइन के साथ ही चेक के माध्यम से लेनदेन किया गया है। वे 65 लाख रुपए आरोपी को दे चुका हैं।
एक पीड़ित का कहना है कि फर्जी बैंक गारंटर बनाया गया है, जबकि उसने आज तक उसे देखा नहीं है। पीड़ितों में आरोपी के पहचान के लोग शामिल है, जिसमें एसईसीएल, बैंक, पावरग्रिड वाहन चालक, आटो चालक हैं। पीड़ित सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट लिखाने गए तो उन्हें गैर संज्ञेय अपराध बताते हुए फैना दे दिया गया था। इसी तरह सरकण्डा थाने में भी पीड़ितों ने शिकायत की थी।
उस दौरान भी पीड़ितों को फैना थमा दिया गया था। पुलिस से सहायता नहीं मिलने पर पीड़ित आरोपी की तलाश कर रहे थे। सोमवार को पौड़ितों ने आरोपी सुबनों घोषाल को पकड़कर सरकण्डा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में लग गई है।