देश का सबसे खतरनाक नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया

बीजापुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के टॉप लीडर और पीएलजीए के कमांडर माड़वी हिड़मा को ढेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, हिड़मा के साथ उसकी पत्नी को भी पुलिस ने मार गिराया है। आंध्र बॉर्डर के पास 6 नक्सली ढेर, सुकमा DRG को मिली बड़ी सफलता सुकमा जिले और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे अल्लुरी सीताराम राजू ज़िले के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ छिड़ गई।

मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कम से कम 6 नक्सली मारे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ढेर किए गए नक्सलियों में बड़े कैडर स्तर के सदस्य शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सुरक्षाबल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *