बाल दिवस के अवसर पर डी ए वी विद्यालय सोनाडीह ने दादा-दादी ,नाना–नानी का सम्मान किया। आज का दिन उन्हें समर्पित था ।
अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता है। इसी सद्भावना को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों ने सभी राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए विभिन्न व्यंजनों द्वारा पिकनिक का आयोजन किया। हमारे गणमान्य अतिथियो ने इन बच्चों की मेहनत, रुचि और पिकनिक का आनंद लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार जैन (प्लांट हेड न्यूवोको ,सोनाडीह) विशिष्ट अतिथि रेखा जैन चंदम्मा (मानव संसाधन) एवं न्यूवोको सोनाडीह के वित्त विभाग के प्रमुख प्रकाश वर्मा, डी ए वी सकरी के प्राचार्य महोदय शशि कुमार एवं सम्माननीय दादा –दादी ,नाना –नानी जिन्हें आज का यह शुभ दिन समर्पित था । प्राचार्या अल्का शर्मा ने मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया ।इसके पश्चात दीप प्रज्वलित करते हुए नेहरू जी के चित्ररूप पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की कड़ी में स्वागत गीत एवं भावपूर्ण नृत्य ने अतिथियों को मंत्र–मुग्ध कर दिया ।अतिथिगण भाव–विभोर हो गए। विद्यालय की प्राचार्या अल्का शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बताया कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का मुख्य त्यौहार है । इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है। मुख्य अतिथि जितेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा , वक्त जो दादा-दादी , नाना–नानी के साथ बिताया ।
करना सेवा खूब उनकी धूप रहे या छाह, बड़े भाग्य से मिली है बरगद वाली छाह । इन पंक्तियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने सभी ग्रैंड पेरेंट्स का चरण पखार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने ग्रैंडपेरेंट्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किया । कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षिका राजकुमारी साहू ने किया । अंत में कला शिल्प की वरिष्ठ शिक्षिका नंदिनी सारंगी ने संपूर्ण सभा के लिए आभार ज्ञापित किया।
