टीएस सिंहदेव ने SIR प्रक्रिया का किया पालन, भरा फॉर्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने भी एसआईआर की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अपना फॉर्म भरा है। एसआईआर का फॉर्म भरवाने खुद बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ उनके घर पहुंचे थे। यह खबर इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के साथ ही टीएस सिंहदेव भी SIR प्रक्रिया की मुखालफत कर चुके है। पिछले दिनों उन्होंने इस प्रक्रिया के माध्यम से सत्ताधारी दल भाजपा पर संभावित गड़बड़ी के आरोप भी लगाए थे।

दरअसल पिछले दिनों इस पूरे निर्वाचन शुद्धिकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाया था। बस्तर दौरेके दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने SIR की प्रक्रिया को दूषित बताया। उन्होंने कहा था कि, वोट चोरी की बात को जितना जल्दी हो सके चुनाव आयोग को स्वीकार कर लेना चाहिए। टीएस सिंहदेव ने SIR प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि, आयोग ने इस पूरे प्रोसेस को बेहद कठिन बना दिया है।

लोगों को SIR के तहत दस्तावेजों के फोटोकॉपी का गैर जरूरी खर्च उठाना पड़ेगा। साथ ही लोगों को अपनी फोटो खिंचवाने के लिए भी परेशान होना पड़ेगा। सिंहदेव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, SIR के तहत सिर्फ उनका ही नाम अब वोटर लिस्ट में होगा, जो भाजपा को वोट देते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *