कुआकोंडा में विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति की बैठक सम्पन्न

किरन्दुल। विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति की प्रथम बैठक गुरुवार जनपद पंचायत कुआकोंडा के सभागार में गौ सेवा आयोग ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण बैरागी की अध्यक्षता में आहुत की गई।बैठक में मुख्यरूप से विकासखंड में राज्य शासन की गौधाम योजना के संचालन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में मुख्यरूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित पूर्ण में संचालित गौठानों में ही गौधाम योजना संचालित किया जाना हैं,जिसमें पूर्व में स्थापित अधोसंरचना की स्थिति ठीक स्थिति में हैं।इस योजना के तहत घुमंतू पशुओं,चोटिल पशुओं,परित्यक्त पशुओं के अलावा जब्तशुदा पशुओं को ही गौधाम योजना में रखना है। जिसमें प्रति गौधाम अधिकतम 200 पशु रखे जाने का प्रावधान है।इस योजना में पशुओं के नस्ल सुधार,चोटिल पशुओं का इलाज के साथ साथ आजीविका से भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।गौधाम में पशुओं के देखरेख,नस्ल सुधार और ईलाज के लिए प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता की नियुक्ति के साथ ही पशुओं की चराई के लिए चरवाहा भी नियुक्त किया जाएगा। पशुओं के लिए चारागाह का विकास भी किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से इस योजना का ग्रामीणों और जनप्रतिधियों के बीच व्यापक रूप से प्रचार प्रसार की बात कही गई जिससे योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा सके। बैठक में अनिकेत चौहान,पवन सिंह राठौर,जिला स्तरीय गौधाम समिति से अनोज कुमार भदौरिया, कुआकोंडा जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी,पदेन सदस्य किरंदुल नगरपालिका के सीएमओ शशि भूषण महापात्रा एवं पशुधन विकास विभाग से वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मरकाम और डॉक्टर नीरज टंडन उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *