बचेली के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, इंजन हुई डिरेल

दंतेवाड़ा। किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे ट्रैक पर बुधवार की रात एक मालगाड़ी का इंजन डिरेल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद रातभर मशक्कत के बाद मालगाड़ी के पहिए को दोबारा ट्रैक पर लाया गया और मार्ग बहाल किया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी बचेली और भांसी के बीच स्थित नेरली के नजदीक डिरेल हुई थी। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि नक्सलियों ने ट्रैक उखाड़ दिया है। हालांकि, बाद में पता चला कि कुछ तकनीकि कारणों की वजह से मालगाड़ी के इंजन का पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया था। रात करीब 9:30 को ट्रेन डिरेल हुई। वहीं रातभर की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक मार्ग बहालकर दिया गया है। रेलवे के अधिकारी कर्मचारी अब भी ट्रैक के अलग-अलग जगह की जांच कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *