गोडाउन से धान चोरी, शिकायत के 24 घंटे भीतर चोर हुआ गिरफ्तार

धमतरी। एसपी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 11.11.2025 की रात्रि को आर.एल. एग्रोटेक नया बस स्टैण्ड के पीछे स्थित प्रार्थी विजय लालवानी के धान गोडाउन से अज्ञात चोरों द्वारा 11 कट्टा (लगभग 40 किलो प्रति कट्टा) आर.बी. धान जिसकी कीमत लगभग 12,000/-रूपये है, चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/25, धारा 331(4), 305(a), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना सिटीकोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मुखबिर सूचना एवं तस्दीक के आधार पर लगातार पतासाजी किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति धान बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही हर्ष मानिकपुरी पिता अशोक मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन बठेना वार्ड धमतरी को तस्दीकी हेतु थाना लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा बताया कि उसने अपने साथी दुष्यंत साहू (स्टेशनपारा, धमतरी) के साथ मिलकर बस स्टैण्ड के पीछे स्थित गोडाउन की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 11 बोरी धान चोरी कर अपने ई-रिक्शा क्रमांक CG-05-AR-7019 में भरकर सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास छुपाकर रख दिया था। आरोपी के निशानदेही पर चोरी गया धान, ई-रिक्शा व एक मोबाइल (आईफोन) विधिवत समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मुख्य आरोपी

हर्ष मानिकपुरी पिता अशोक मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, साकिन बठेना वार्ड, धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *