बालाजी सेवा परिवार शक्ति को भी मिली ब्रांच ऑफिस की अनुमति-
सक्ती-पूरी दुनिया में बालाजी महाराज एवं खाटू श्याम के भजनों से अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले चंडीगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बालाजी महाराज के प्रचार प्रसार के लिए चंडीगढ़ में बालाजी सेवा संघ का गठन कर इसे रजिस्टर्ड करवाया है
साथ ही प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कहा है कि चंडीगढ़ के साथ ही दिल्ली में भी बालाजी सेवा संघ की हेड ऑफिस होगी, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के शक्ति शहर में बालाजी सेवा संघ की ऑफिस भी होगी जहां से इस संघ के कार्यों को मानिटरिंग किया जाएगा, एवं बालाजी महाराज के प्रचार- प्रसार के दृष्टिकोण से प्रत्येक मंगलवार को मंदिरों में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित होंगे,तथा कन्हैया मित्तल ने कहा है कि आने वाले दिनों में बालाजी सेवा संघ के माध्यम से वे पूरी दुनिया में बालाजी महाराज के प्रचार हेतु लोगों से आग्रह कर उन्हें जोड़ेंगे

वही बालाजी सेवा परिवार शक्ति को इस प्रतिष्ठित संगठन की ब्रांच ऑफिस की स्वीकृति मिलने पर बालाजी सेवा परिवार शक्ति के सभी भक्तों ने भी भजन गायक कन्हैया मित्तल सहित उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के शक्ति शहर को आज जो मान- सम्मान इस संघ ने दिया है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे एवं शहर में विगत कई वर्षों से इस बालाजी सेवा परिवार की स्थापना के साथ ही धर्म के कार्यों में उनका यह संगठन सक्रिय रूप से गतिशील है, एवं आने वाले दिनों में श्री बालाजी सेवा संघ चंडीगढ़ एवं दिल्ली के मार्गदर्शन में वे और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेंगे
तथा श्री बालाजी सेवा परिवार शक्ति के अभिषेक अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शहर एवं क्षेत्र वासियों की ओर से भजन गायक कन्हैया मित्तल का आभार व्यक्त किया है