किरन्दुल। विकासखंड कुआकोंडा में संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडे के द्वारा कन्या उच्चत्तर विद्यालय कुआकोंडा पोटाकेबिन पालनार एवं विद्यानगर किरंदुल का आकस्मिक निरिक्षण किया गया।निरिक्षण के दौरान सभी संस्था की बारीकी से अवलोकन किया गया। छात्रों के बीच जाकर उन्हें समान्य ज्ञान एवं अन्य विषय मे छात्रों को जानकारी दी गई।पोटाकेबिन पालनार में छात्रों के बीच जाकर उन्हें बारह खड़ी पढ़ाया एवं समझया गया छात्रों के साथ बैठकर माध्यन्ह भोजन ग्रहण किया।सभी शिक्षकों के साथ बैठकर सभी के साथ आपसी संवाद कर शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया।विकासखंड कुआकोंडा में शाला संचालन व्यवस्थित एवं समय से शाला संचालन हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुआकोंडा की प्रशंसा की सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियो एवं शिक्षक के द्वारा सयुंक्त संचालक से मिलकर ख़ुशी व्यक्त की।निरिक्षण के दौरान सहायक संचालक राजेश कर्मा,बीईओ प्रमोद भदौरिया एवं एबीईओ मनोज राठौर मौजूद रहें।