नारायणी धाम सेवा समिति चाम्पा ने शक्ति के दादी भक्तों की करी बैठक

31 दिसंबर से 3 जनवरी तक रायपुर में आयोजित महा मंगल महोत्सव को लेकर तैयारियों पर हुई चर्चा-
सक्ती- नारायणी धाम सेवा समिति चांपा के मार्गदर्शन में राजधानी रायपुर के  अग्रसेन धाम में आगामी 31 दिसंबर 1,2 एवं 3 जनवरी को होने वाले 3100 प्लस रानी सती दादी जी के महा मंगल पाठ, सवा करोड़ फूलों से अभिषेक एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर दादी भक्तों की बैठक 1 दिसंबर को  राधा कृष्ण मंदिर परिसर शक्ति में आयोजित की गई, इस बैठक में प्रमुख रुप से  नारायणी धाम सेवा समिति चांपा के संस्थापक महेंद्र मित्तल, सावी मित्तल, गोपाल मित्तल,पितांबर अग्रवाल, मुकेश बंसल, विशंभर दयाल अग्रवाल,  ममता अग्रवाल, सुशील मोदी, सुशीला मोदी, मधु अग्रवाल, उषा कलानोरिया बाराद्वार प्रमुख रूप से मौजूद थे, दादी भक्तों की बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक सदस्य महेंद्र मित्तल ने कहा कि राजधानी में रायपुर में आयोजित यह महा मंगल महोत्सव पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए पहला बड़ा कार्यक्रम है,एवं इस कार्यक्रम में अन्य राज्यों सहित विदेशों से भी दादी भक्त शामिल होंगे,तथा हम सभी को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देना है, बैठक के दौरान चार दिवसीय आयोजन के दौरान सवा करोड़ फूलों से अभिषेक कार्यक्रम को लेकर भी महेंद्र मित्तल ने सभी दादी भक्तों को अधिक से अधिक योगदान देने का आग्रह किया, तो वही चार दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में भी तन- मन- धन से सभी भक्तों को सहयोग करने की बात कही, इस दौरान नारायणी सेवा समिति शक्ति, सखी परीकर सकती, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा-शक्ति, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति, के भी सभी महिला पदाधिकारी एवं सदस्य काफी संख्या में मौजूद थे

तथा कार्यक्रम के दौरान सभी भक्तों को चार दिवसीय आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारियां दी गई,तथा शक्ति नगर सहित आसपास के क्षेत्र में व्यापक रूप से इस महा मंगल पाठ का प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया, साथ ही महेंद्र मित्तल, गोपाल मित्तल एवं पीतांबर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का झुंझुनू चांपा में स्थित है, तथा यहां निर्माणाधीन मंदिर आप सभी के सहयोग से ही पूर्ण होगा एवं हम सभी को इसमें अपना सहयोग देकर दादी जी के मंदिर निर्माण के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करना है एवं रायपुर में आयोजित महा मंगल पाठ में भी मंदिर निर्माण को लेकर दादी भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है, वही महेंद्र मित्तल ने बताया कि रायपुर के आयोजन को लेकर रायपुर शहर के भी सभी दादी भक्त महिलाएं, पुरुष,युवा वर्ग एवं युवतियां इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं, एवं इसमें आने वाले सभी भक्तों के लिए आवास एवं आवागमन इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्थाएं आयोजन समिति की ओर से पूर्व सूचना के आधार पर की जाएगी एवं चार दिवसीय महोत्सव में अलग-अलग कार्यों के लिए सेवा शुल्क निर्धारित है, तथा कोई भी दादी भक्त इस आयोजन के तहत सेवा में सहभागीता कर सकता है, आगंतुक दादी भक्तों का शक्ति शहर वासियों की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया साथ ही इस बैठक के दौरान अमर लाल अग्रवाल कांटेक्टर गिरिराज रैन बसेरा को भी शहर सहित आसपास के क्षेत्र में रायपुर के कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी दी गई,तो वही इस कार्यक्रम में आगंतुक पदाधिकारियों के अलावा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय सदस्य हरिओम अग्रवाल, राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पूर्व व्यवस्थापक अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष अग्रवाल निगानिया,  किशन अग्रवाल लीला, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष  रिंकू आनंद अग्रवाल, सखी पारिकर की अध्यक्ष  रितु श्याम अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष  रीना नरेश गेवाडीन,मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की पूर्व अध्यक्ष  गुड्डी देवी अग्रवाल,  नारायणी सेवा समिति शक्ति की संयोजक हेमलता बंसल,  मीना दिलीप अग्रवाल, मीना राजकुमार अग्रवाल,  उषा अमरलाल अग्रवाल,  सारिका अग्रवाल, रानी अग्रवाल,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष  गीता अग्रवाल,  मुनिया संतोष अग्रवाल,  सीमा संजय अग्रवाल, मीनू अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य गण एवं दादी भक्त मौजूद थे, बैठक के पश्चात आगंतुक दादी भक्तों का दोपहर भोजन स्थानीय गिरिराज रैन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर के रैन बसेरा में हुआ

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *