अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा,पशुओं के लिए रिफ्लेक्टिव कालर बेल्ट प्रदान

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा जनहित में पशु सुरक्षा एवं सडक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए , सड़क पर विचरण करने वाली पशुओं के लिए ग्राम पंचायत एवं हरिहर गौ सेवा समिती रावन को 800 रिफ्लेक्टिव कालर बेल्ट प्रदान किए गए। यह पहल संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के मार्गदर्शन में रात के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

यह एक सराहनीय कदम है जो न केवल पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा , बल्कि वाहन चालकों को भी सतर्क करेगा। ग्राम रावन सरपंच  अमर सिंह नेताम एवं हरिहर गौ सेवा समिती रावन के प्रमुख निखिल वर्मा और समिती के समस्त सदस्यों ने बहुत ही तत्परता एवं सावधानी से रिफ्लेक्टिव बेल्ट पशुओं को लगाया तथा इसके होने वाले लाभ से भी ग्रामीणों को अवगत किया।

इन बेल्टों में उच्च गुणवत्ता वाली परावर्तक सामग्री का उपयोग किया गया है जो अंधेरे में रोशनी पडते ही दूर से ही चमकती है। इस पहल के लिए ग्राम पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीण युवाओं ने संयंत्र प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस परियोजना को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष संजीव मिश्रा तथा सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव , अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय का योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *