6 साल तक यौन शोषण, गर्भवती हुई महिला तो शादी से पीछे हटा प्रेमी

बालोद. शादी का झांसा देखर विवाहित महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी नीलू यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने विवाहित महिला से शादी का झांसा देकर 6 साल तक यौन शोषण किया. जब वह गर्भवती हुई तो यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि बच्चा उसका नहीं है. पूरा मामला गुरूर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 14 सितंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2019 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लगातार शोषण करता रहा.

इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई. चार माह की गर्भावस्था के बाद आरोपी ने बच्चा अपना नहीं बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया. इससे आहत होकर पीड़िता ने थाना गुरूर में लिखित आवेदन दिया. जिस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने सोमवार को आरोपी नीलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *