ट्रैक्टर पलटने से 3 मजदूर घायल, कुरुद के पास हुआ बड़ा हादसा

धमतरी। जिले के कुरूद क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायल मजदूरों को तत्काल धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में कुल 15 मजदूर सवार थे जो झारखंड के रांची जिले के निवासी हैं।

सभी मजदूर कुरूद क्षेत्र में गिट्टी ढोने का काम कर रहे थे और कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य चलाया गया। कुरूद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *