रायपुर। राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए जल्द ही एक नया अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा. अंडरपास ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे प्रशासन ने मंजूरी दे दी है. इस अंडरपास ब्रिज बनने से शिवानंदनगर व श्रीनगर के रहवासियों सहित सैकड़ों लोगों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक खमतराई लेवल क्रॉसिंग गेट होटल पैराडाइज के पास से होकर यह अंडरब्रिज बनेगा.
अंडरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को रेलवे से अनुमोदन मिल गया है. अंडरब्रिज निर्माण के लिए रिवाइज इस्टीमेट स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है. स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे आम राहगीरों खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अंडरपास या वैकल्पिक डायवर्ट रूट निर्माण की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी.