अवैध रूप से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना हसौद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए विशेष अभियान चलाकर ग्राम देवरघटा में दबिश देकर दो आरोपियों से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया
जैजैपुर ।
घटना का विवरण:
दिनांक 06.09.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरघटा का तिलक राम दिवाकर एवं सखाराम दिवाकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे मे रखे है और ग्राहक का तलाश कर रहे है की सूचना पर दो अलग-अलग टीम बनाकर ग्राम देवरघटा मे रेड कार्यवाही कर
01.आरोपी – तिलक राम दिवाकर पिता भूरथू राम दिवाकर उम्र 47 साल साकिन देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से करीब 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत:1100/-

02.आरोपी – सखाराम दिवाकर पिता भूरथू राम दिवाकर उम्र 45 साल साकिन देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ती के कब्जे से करीब 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 700/- को जब्त किया गया

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 158/2025, 159/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 06.09.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में, प्र.आर. परमानन्द घृतलहरे , नंदूराम साहू, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजू खूंटे, राजेश यादव, म.आर. गुरबारी दिनेश द्वारा किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *