45 लाख का गांजा पुल के नीचे मिला, सप्लाई करने की थी तैयारी

सुकमा। पुलिस ने 45 लाख का गांजा बरामद किया है. केरलापाल थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर द्वारा गांजे की तस्करी की खबर मिली. सूचना की पुष्टि होने के बाद केरलापाल थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर 455 किलो गांजा बरामद किया. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार गांजा केरलापाल एनएच 30 पर बने मलगेर नदी के पुल के पास छिपाकर रखा गया था. यहां से नशे की खेप को कहीं और ले जाने की तैयारी थी.

मुखबिर से सूचना मिलते ही थाना केरलापाल प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी. मौके पर तलाशी के दौरान 89 पैकेट गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में समस्त पैकेटों को तौला, जिसका वजन 455.110 किलोग्राम निकला. जब्त गांजे की बाजार में कीमत करीब 45 लाख 51 हजार 100 आंकी गई. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने सभी थाना पुलिस को सख्त निर्दश दिए हैं कि वो नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *