नवां धर्म आकिंचन्य धर्म -मेरा और तेरा का भाव मिटाना

बलौदा बाजार जैन समाज आज नया धर्म अकींचन्य धर्म बड़े ही धूमधाम और पूजा अर्चना अभिषेक और भक्ति मय माहौल के साथ पर्यूषण पर्व मना रहा है, अकींचन्य धर्म -मेरा और तेरा का भाव मिटाना अपने शरीर संपत्ति और संबंधों के प्रति मोह का पूर्ण त्याग ही सच्चा सुख और मोक्ष मार्ग है। आज के दिन श्री जी की प्रतिमा में प्रथम चार कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य ऋषभ पार्वती देवी जैन, आशीर्वाद अजीत कुमार जैन ,परख सुभाष जैन ,रिदम सुमित जैन को प्राप्त हुआ। आज के दिन श्री जी की प्रतिमा में शांति धारा करने का सौभाग्य बलोदा बाजार नगर के अध्यक्ष अशोक जैन अक्षय जैन को स्वर्गीय अंजू जैन के जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त हुआ, आज के शाम की महा आरती का सौभाग्य जैन समाज के बच्चों द्वारा त्रिशला नंदन ग्रुप को प्राप्त हुआ। अशोक जैन ने शांति धारा अभिषेक के पश्चात कहा कि कल पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी की पूरे विश्व और जैन समाज को शुभकामनाएं दी व उन्होंने जैन समाज की कमेटी अध्यक्ष दिनेश जैन सचिव अमित जैन उपाध्यक्ष संजय जैन प्रवीन जैन कोषाध्यक्ष धीरज जैन सहसचिव सुभाष जैन और पूरे समाज के साथ मिलकर बताया की मेरा और तेरा का भाव मिटाना किसी भी वस्तु या व्यक्ति से अत्यधिक आसक्ति ना रखना उत्तम आकिंचन्य धर्म है। आज शांति धारा का पाठ पदमचंद जैन द्वारा भावपूर्वक बोला गया । जैन समाज के पर्यूषण पर्व का कल आखिरी दिन है जैन समाज की सभी प्रतिष्ठाने बंद रहेगी जैन समाज ने 9 दिन पर्यूषण पर्व पर बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय ढंग से मनाया है जैन समाज के प्रत्येक पुरुष व महिला और बच्चों की उपस्थिति उनके धर्म के प्रति आस्था का प्रतीक है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *