तेंदुए ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, घायल था नहीं मिला उपचार

बीजापुर। भैरमगढ़ अभ्यारण्य में एक मृत तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. नेशनल हाईवे माटवाड़ा से लगे अभ्यारण्य की पहाड़ी में तेंदुए का शव मिला है. जब शव को ग्रामीणों ने देखा तो वनविभाग को सूचना दी गई जिसके बाद वनविभाग मौके पर पहुंचा. कई दिनों से तेंदुआ घायल था जिसके चलते मौत हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदुए को समय पर उपचार नहीं मिला, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते 4 दिनों से तेंदुआ जंगलों में स्तिथ घने झाड़ियों में दर्द से कराह रहा था जिसकी सूचना वनविभाग को दी गई थी. ग्रामीणों ने तेंदुए की आवाज को किसी पालतू कुत्ते की कराहना समझकर अनदेखा कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते तेंदुए को न्यूट्रिलाइज करके ईलाज करते तो तेंदुए को बचाया जा सकता था.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *