छत्तीसगढ़ : आज भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में बारिश होने के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक आ गई है। रविवार की रात भी राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में जमकर बारिश हुई।

वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में होने वाली बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *