प्लेटिना चालक की तलाशी, गांजा बरामद

धमतरी। कुरूद थाना ने डांडेसरा में गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना थी मिली कि एक प्लेटिना मोटर सायकल में मादक पदार्थ गांजा लेकर डांडेसरा की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुरूद पुलिस द्वारा डांडेसरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज कुमार ध्रुवंशी पिता वेशलाल ध्रुवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी कसही थाना कुरूद जिला धमतरी बताया।

आरोपी के पास से किया गया जप्ती संपत्ति – एक काले रंग का छिटदार बैग, जिसमें एक पीली पॉलिथीन में 479 ग्राम एवं एक भूरे रंग की पॉलिथीन में 1.020 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कुल 1.499 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 15,000/-रूपये ) बरामद किया गया। साथ ही एक पुरानी बजाज प्लेटिना मोटरसायकल क्र. CG 05 E 6871 (कीमत 25,000/-रूपये ) भी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 210/25 धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *