कल सुबह 10:30 बजे राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को दिलायेंगे शपथ

रायपुर। कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे। दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आ गया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। बीजेपी ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है। आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।

कल सुबह 10:30 बजे राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को दिलायेंगे शपथ

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *