तिरंगा यात्रा संपन्न
आज नगर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्साह और देशभक्ति के माहौल में निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह यात्रा अं अंबेडकर चौक प्रारंभ होकर टैक्सी स्टैंड सदर बाजार नेहरू चौक गांधी चौक मारवाड़ी भोजनालय से होते हुए अटल चौक पर समाप्त हुई बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लिए भारत माता की जय करते हुए तिरंगा यात्रा में चल रहे थे तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव शहर महामंत्री संजय श्रीवास पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा जितेंद्र म्हाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल योगेश अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जहाँ राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।