अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा 15 ग्राम संगठनों को सहयोग

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कार्यक्षेत्र के 15 गांवों में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों के 15 ग्राम संगठनों को सयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के मार्गदर्शन में आवश्यक सहयोग सामग्री का वितरण किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में समूह के नेतृत्वकर्ताओं को उनके कार्यों को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आलमीरा, बैठने के लिए मैट, फुटमैट एवं डस्टबीन प्रदान किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में एडमिन प्रमुख संजीव मि़श्रा की गरीमामयी उपस्थिति रही साथ ही ग्राम पंचायत रावन सरपंच अमरसिंह नेताम, रवेली सरपंच सरोज साहू, चुचरुंगपुर सरपंच कुमोदिनी वर्मा, छिराही सरपंच नीमा साहू, तिल्दाबांधा सरपंच प्रतिनिधी अनिल यादव की भी उपस्थिति रही।

इसके साथ ग्राम संगठनो के 86 पदाधिकारी उपस्थित थे। लाभान्वित ग्राम के संगठन जिनमें प्रगति महिला संगठन रावन, शांति महिला संगठन झीपन, जया महिला संगठन पेंड्री, यमूना महिला संगठन कसहीडीह, दुर्गा महिला संगठन तिल्दाबांधा, जय भवानी महिला संगठन फुलवारी, माहि महिला संगठन नेवारी, शुभ महिला संगठन रवेली, उजाला महिला संगठन पडकीडीह, श्रध्दा महिला संगठन खपराडीह, निष्ठा महिला संगठन गूमा, आशा महिला संगठन सरसेनी, संस्कृति महिला संगठन चुचरुंगपुर, अपर्णा महिला संगठन औरासी एवं जय बजरंग महिला संगठन छिराही प्रमुख थे।

इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव एवं अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय ने महिला समूहों को संगठनात्मक प्रबंधन और सामग्री के सही उपयोग से संबंधित जानकारी भी प्रदान किये तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर टीम के सुरेन्द्र कुमार यादव, द्वारिका वर्मा, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, रमा वर्मा, टोपेष्वर दास एवं सुनिता निषाद की भागीदारी रही।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *