महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह के गठित कृषि विभाग जांच टीम द्वारा ऐसे अवैध करणी कृपा पावर प्लांट को भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू तत्काल बंद करने का मांग कलेक्टर महोदय से किया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा निरीक्षण के दौरान ग्राम खैरझिटी के किसानों के द्वारा दिनांक 05/08/25 को कलेक्टर को जन दर्शन में शिकायत ,करनी कृपया स्टील पावर प्लांट की धुआ फसलों का नुकसान होने का शिकायत किया गया था कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण करने पर शिकायत सही पाया गया स्थल पर पंचनामा तैयार किया गया।
किसानो ने बताया फसल पकने के समय पूरा बली काला हो जाता है जिससे सरकारी समितियां में धान खरीदी करने में मना किया जाता है कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया वर्तमान में काला डस्ट एक से डेर फिट खेतों में जमा है. जो जाँच में सही पाया | शासन प्रशासन नोटिस – नोटिस का खेल खेलना बंद करें, जब एक अवैध करणी कृपा पावर प्लांट मे कृषि विभाग के निरीक्षण के दौरान जाँच में सही पाया तो जनहित को देखते हुए तत्काल अवैध प्लांट को बंद कर देना चाहिए आखिर किसके संरक्षण पर यह अवैध कृपा पावर प्लांट चल रहा है।