रायपुर: झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह जानकारी दी। 81 वर्षीय शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि
पड़ोसी राज्य झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर छत्तीगसढ़ के मुखिया विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्हों एक पोस्ट में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों…