रांची: सियासी गलियारे से एक दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आते ही राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, पूर्व सीएम शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान लगातर शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ती जा रही थी और सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।
पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन की जानकारी प्रदेश सीएम और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने की है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…।”
आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।
आज मैं शून्य हो गया हूँ…