बीजेपी आलाकमान ने साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर अहम बैठक की

रायपुर। कैबिनेट विस्तार और बीजेपी संगठन का विस्तार एक साथ होगा। बीजेपी नेताओं ने इस ओर दे संकेत दिए है। आज सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय दिल्ली रवाना हुए थे। रवाना होने से पहले किरण सिंह देव ने कहा था संगठन विस्तार को कहा कि दिल्ली में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें वे हिस्सा लेंगे। इस बैठक के बाद प्रदेश संगठन का विस्तार जल्द किया जाएगा। बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी संगठन और कैबिनेट विस्तार जल्द होने के संकेत दिए है।

बताया जा रहा है कि 20 दिन के अंदर इस पर मुहर लग सकती है। वहीं 2 मंत्री के साथ-साथ नई कार्यकारिणी की भी नियुक्त होगी। इनमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री चुने जाएंगे। प्रदेश भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी के ऐलान में भी विलंब हो रहा है। दरअसल, निगम-मंडल में पार्टी के करीब 20 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *