देश के विभिन्न शहरों से जुटेंगे कविगण,मंच संचालन करेंगी कर्नाटक के मैसूर की प्रसिद्ध कवयित्री उषा केडिया-
सक्ती- 27 नवंबर की शाम 4:00 बजे से साहित्य मधुशाला द्वारा ऑनलाइन कवि सम्मेलन काव्य गोष्ठी का प्रथम आयोजन गूगल मीट पर किया जा रहा है, तथा इस आयोजन का संचालन कर्नाटक राज्य के मैसूर की प्रसिद्ध कवियित्री उषा केडिया करेंगी
तो वही इस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना का कार्य छत्तीसगढ़ रायपुर के किशोर धनावत, कृष्णा भिवानी वाला कोलकाता, नेपाल काठमांडू के जयप्रकाश अग्रवाल, कोलकाता की संगीता चौधरी, चेन्नई के संजीव अग्रवाल,मिर्जापुर की दीपिका मिश्र, मैसूर के लाल जोशी, रायपुर छत्तीसगढ़ की सुलोचना धनावत, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ की प्रेमलता गोयल,वर्धा की अनिकेत तपाड़िया, धरान नेपाल की इंदु तोदी, टाटानगर झारखंड के प्रमोद ख़िरवाल, राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ सीकर की डॉ सुधा जाजोदिया, कोलकाता की उषा जैन एवं छत्तीसगढ़ कोरबा की उमा बंसल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे
कार्यक्रम की संचालिका उषा केडिया मैसूर कर्नाटक ने सभी बंधुओं को गूगल मीट पर शाम 4:00 बजे इस कार्यक्रम में जुड़कर काव्य गोष्ठी का आनंद लेने का आग्रह किया है, तथा साहित्य मधुशाला द्वारा प्रथम बार ऑनलाइन वर्चुअल रूप से काव्य पाठ संगोष्ठी संपन्न होगी
