खरसिया विकासखंड के बरगढ़ में लगा भव्य मेला-
सक्ती- खरसिया विकासखंड के बाबा भोलेनाथ की नगरी बरगढ़ में महा गौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस अवसर पर यहां आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, तो वहीं इस अवसर पर बरगढ़ के बाबा भोलेनाथ के मंदिर परिसर में भी दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं, एवं इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा भव्य रुप से मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न मनोरंजन के साधन, मौत का कुँवा, झूले- खेल तमाशे, मीना बाजार एवं विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं, तथा इस मेले में जहां हजारों की संख्या में लोग मनोरंजन हेतु पहुंच रहे हैं

तो वही नए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मुख्य मार्ग पर यह मेला आयोजित किया गया है, एवं बरगढ़ में या पहला अवसर है कि महाशिवरात्रि पर्व को छोड़कर ऐसे भव्य मेले एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया तथा देर रात्रि तक यह मेला चल रहा है एवं मेले में लोग सपरिवार शामिल होकर इसका आनंद उठा रहे हैं, वहीं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी आयोजन समिति द्वारा विभिन्न समितियों को प्रतिस्पर्धा के रूप में भी प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार हेतु एक बड़ी प्रोत्साहन राशि भी रखी गई है, तथा इस सांस्कृतिक महोत्सव को देखने के लिए भी लोग ठंड के बावजूद डटे रहते हैं, वहीं मेले को सफल बनाने एवं व्यवस्था की दृष्टि से आयोजन समिति के सदस्य भी पूरे समय डटे रहते हैं, तथा पुलिस प्रशासन भी मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इस हेतु तत्पर है, तथा मेले के दौरान खाने-पीने के समान की दुकानों,सहित अन्य राज्यों से भी दुकानदार आए हुए हैं, तथा लोगों का कहना है कि बरगढ़ में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर ही सिर्फ मेले का आयोजन होता था किंतु इस वर्ष सभी क्षेत्रवासियों की इस सकारात्मक पहल पर यह आयोजन संभव हुआ है, तथा शक्ति शहर में होने वाले रोताही मेले की तर्ज पर ही यह आयोजन बरगढ़ में भी देखा जा रहा है, 25 नवंबर को भी रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न दलों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति इस कार्यक्रम में दी