सुसाइड नोट में लिखी कविता और पांच लोगों ने खाया जहर

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत एक युवती की मौत हो गई, वहीं उसके माता-पिता-बहन और दादी गंभीर हालत में भर्ती हैं। इस मामले को लेकर एक कथित सुसाइड नोट लिखा मिला है जिसमें यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि मोहल्ले के लोगों की प्रताड़ना से परिवार परेशान था।
आप सभी को बता दें कि भेल क्षेत्र स्थित पिपलानी थानांतर्गत आनंदनगर में अशोक विहार में संजीव जोशी अपने परिवार के साथ रहता है। संजीव मैकेनिक है और बीते गुरुवार की रात को उसके परिवार को जहरीला पदार्थ खा लेने पर गायत्री निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इन सभी लोगों में से एक युवती पूर्वी जोशी की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक के पिता संजीव, मां अर्चना और दादी नंदनी सहित पूर्वी की बहन की हालत गंभीर बताई जाती है।
वहीं इस मामले के बारे में जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव का कहना है कि, ‘रात को पांच लोगों को जहर खाने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था।’ वहीं इस मामले के होने के बाद क्षेत्र में काफी भीड़ जमा हो गई थी और चारों अन्य लोगों की हालत गंभीर है। ऐसी भी खबरें हैं कि सुसाइड नोट में एक कविता लिखी है और इस घटना में मोहल्ले के लोगों की प्रताड़ना का संदेह भी लग रहा है। सुसाइड नोट में एक लाइन में युवती ने अपने सपनों को खत्म होने की बात लिखी थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *