अनुष्का शर्मा ने शेयर की इतनी जबरदस्त तस्वीर कि विराट कोहली को भी आ गया प्यार

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रीय रहती है, हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सूरज के प्रकाश के साथ अठखेलियां करते हुए तस्वीरें साझा की जिसे देखकर विराट कोहली भी स्वयं को टिप्पणी करने से नहीं रोक सके। अनुष्का की ये तस्वीरें प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही हैं तथा वो इन पर खूब कमेंट कर रहे हैं तथा अपना प्यार बरसा रहे हैं।
अनुष्का ने जो तस्वीर साझा की हैं उसमें उन्होंने काले रंग की फुल स्लीव ड्रेस पहनी हुई हैं, उनके पीछे से प्रातः के उगते सूरज का प्रकाश सोने की भांति चमकता नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वो बहुत आकर्षक मुस्कुराहट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, “सूरज चमक रहा था, मौसम बहुत सुहाना था। मुझे पोज देना था, कुछ पोस्ट करने के लिए।” उनकी ये फोटोज हर किसी का दिल जीत रही हैं। एक प्रशंसक ने इन पर टिप्पणी करते हुए लिखा ‘सो क्यूट’, तो वहीं एक और प्रशंसक ने कमेंट करते हुए ‘क्यूट फैमिली’ लिखा।

वही अनुष्का की इन प्यारी तस्वीरों पर विराट कोहली ने भी कमेंट किया तथा उन्होंने अनुष्का के लिए तीन रेड हार्ट इमोजी कमेंट किए। इससे पूर्व भी अनुष्का ने स्विमिंग पूल में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। जो बहुत पसंद की गईं थी। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी बेटी वामिका एवं हस्बैंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं उन्हें अंतिम बार शाहरुख खान की मूवी जीरो में देखा गया था, प्रशंसक एक बार फिर उनकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *