सक्ती– आंचलिक अग्रवाल महासभा सरायपाली झारबंद की द्वितीय कार्यकारिणी की बैठक अग्रसेन भवन सारंगढ़ में संपन्न हुई,कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं अग्रसेन वंदना से की गई, उक्त वंदना को कुमारी आरना अग्रवाल ,सानवी अग्रवाल, मानवी अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत किया गया,कार्यक्रम में विभिन्न सभाओं से अध्यक्ष और उनके सदस्यों की उपस्थिति रही साथ ही आने वाली 30 दिसंबर 2021 शिवरीनारायण में रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई एवं विभिन्न कार्यों के लिए समितियां बनी उक्त बैठक में सारंगढ़, सरिया, सरायपाली, सोहेला, बसना, बरमकेला, शिवरीनारायण ,भंवरपुर ,भगतदेवरी सभाओं के अध्यक्ष एवं सदस्यतो की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही,संभागीय अग्रवाल सभा बिलासपुर के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों द्वारा 9 जनवरी 2022 को बिलासपुर में होने वाले युवक युवती परिचय परिचय सम्मेलन के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सभा को संरक्षक अध्यक्ष महामंत्री एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों द्वारा संबोधित किया गया
