डंप राख में मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कोरबा। सनसनी खेज पहला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां रिसदी लालघाट डेंगुरनाला के पास राख में लिपटा एक अज्ञात शव मिला है जिसमें पुलिस ने पानी भरे गड्ढे में गिरने से युवक के मौत की आशंका जताई है। रिसदी लालघाट ​​​​​​​में स्थानीय निवासियों को नाले से लगभग 100 मीटर दूर स्थित एक गड्ढे से तेज दुर्गंध आने की शिकायत मिली।

जांच करने पर उन्हें राख में लिपटा एक शव मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 पर सूचना दी।15 जुलाई की सुबह थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिला प्रशासन और नगर सेना रेस्क्यू टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *