राजातालाब आत्मानंद स्कूल के 3 बच्चे गायब

रायपुर। राजधानी के राजातालाब स्थित आत्मानंद (पुजारी)स्कूल से 3 बच्चे लापता हैं। तीनों बच्चे स्कूल ड्रेस में है। सीसीटीवी फुटेज मे स्कूल से 500 मीटर की दूरी तक बच्चे दिखाई दिए। सूचना मिलते ही जांच में पुलिस की टीम जुटी हुई है। परिजन परेशान, माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। सिविल लाइन पुलिस पड़ताल कर रही। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

3 करोड़ की वसूली

राजधानी रायपुर में ठगों ने 2 लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 3 करोड़ की ठगी की है। रिटायर्ड महिला जनरल मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 83 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद महिला को मैसेज कर कहा कि फ्रॉड हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा थाना इलाके की महिला को ठग ने खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताया, फिर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसा देने की धमकी दी। महिला प्राइवेट कंपनी में जनरल मैनेजर के पोस्ट से रिटायर हुई है। उनके पति की मौत हो चुकी है। वह विधानसभा इलाके में अपनी मौसी के साथ रहती है। महिला की नौकरी में कमाए सारे पैसे ठगों ने ऐंठ लिए। पुलिस रकम वसूलने के लिए इस्तेमाल किए गए खातों की जांच में जुट गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *