संभागीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने अग्रवाल सभा बिल्हा में ली परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक

सक्ती-संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के पदाधिकारी दीपक मोदी, गणेश अग्रवाल, सुरेश मुरारका, अक्षय अग्रवाल,नित्यानंद अग्रवाल, नरेश सुल्तानिया, सुरेश मंगल, विश्वकांत मुरारका, संदीप अग्रवाल की उपस्थिति में 25 नवंबर को अग्रसेन भवन बिल्हा में 9 जनवरी के प्रस्तावित परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक संपन्न हुई, जिसमें अग्रवाल सभा बिल्हा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे तथा बैठक के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि 9 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन के लिए हम सभी को अधिक से अधिक समाज के विवाह योग्य बच्चो के बायोडाटा प्रेषित करना है, ताकि यह परिचय सम्मेलन सफल हो सके, इस दौरान बिल्हा अग्रवाल सभा की ओर से विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा भी महासभा के पदाधिकारियों को प्रेषित करते हुए परिचय सम्मेलन में पूर्ण रुप से सहयोग करने का भी आश्वासन दिया गया, एवं समाज बंधुओं में भी परिचय सम्मेलन को लेकर उत्साह देखा गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *