सोशल मीडिया पर छाई AR रहमान की बेटी, आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

जाने माने मशहूर गायक और ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान के जबरदस्त संगीत ने वर्षों से लोगों के दिलों पर राज कर रखा है। एआर रहमान की ही भांति उनकी बेटी खातिजा रहमान म्यूजिक की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। खातिजा ने दुबई एक्सपो 2020 में अपनी सोलफुल वॉयस से सभी को सरप्राइज किया।
24 वर्षीय खातिजा की ये परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग खातिजा की गायकी एवं उनकी आवाज की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। दुबई एक्सपो 2020 में खातिजा फिरदौस ओकेस्ट्रा का भाग बनी थीं। 20 नवंबर को वर्ल्ड चिल्ड्रंस डे के अवसर पर खातिजा ने परफॉर्मेंस की थी। खातिजा ने दुबई एक्सपो में 16 वर्षीय pianist Lydian Nadhaswaram के साथ परफॉर्म किया था।

वही प्रोग्राम में खातिजा ने अपने डेब्यू सिंगल फरिश्तों पर बेहतरीन शो दिया। इस सांग को उनके पिता एआर रहमान ने कंपोज किया है। म्यूजिक कंपोजर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बेटी के वीडियो को साझा किया है। इसे शेयर करते हुए म्यूजिक मिस्ट्रो एआर रहमान ने लिखा- उनके लिए जिन्होंने खतीजा रहमान की फरिश्तों पर परफॉर्मेंस को मिस किया हो। वर्ल्ड चिल्ड्रंस डे का जश्न मनाते हुए, आपके लिए। फिरदौस ओकेस्ट्रा तथा एक्सपो 2020 दुबई की टीम का शुक्रिया जिन्होंने इस बेहतरीन शो को आयोजित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *