कुएं से मरे हुए मेंढकों निकाल रहे थे पिता-पुत्र, करंट से दोनों की मौत

बिलासपुर। करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में भी हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र के ऊनी गांव की है।

यहां पिता और बेटा कुएं में मरे मेढ़क को निकालने उतरे थे। इसी दौरान समर्सिबल पंप के खुले तार से करंट फ़ैल गया। पानी में करंट फैलने की वजह से पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *