एनएमडीसी, बचेली के नए परियोजना प्रमुख द्वारा पदभार ग्रहण

बचेली|एनएमडीसी बैलाडीला लौह अयस्‍क खान बचेली कॉम्‍प्‍लेक्‍स के नए परियोजना प्रमुख कोडाली श्रीधर, मुख्‍य महाप्रबंधक ने दिनांक 30.06 2025 को बचेली परियोजना में परियोजना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे एनएमडीसी की हीरा खनन परियोजना, पन्‍ना के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे।

कोडाली ने एनएमडीसी में अपनी सेवाएं 30 अक्‍टूबर 1995 कोअधिशासी प्रशिक्षु (ईटी)के रूप में बचेली परियोजना से प्रारंभ की। अपने लंबे कार्यकाल की अवधि में उन्‍होंने क्रमश: किरंदुल, मुख्‍यालय हैदराबाद, डीएमपी पन्‍ना में अपनी महत्‍वपूर्ण सेवाएं दी। अब वे एनएमडीसी बैलाडीला लौह अयस्‍क खान बचेली के परियोजना प्रमुखके रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *