30 जून को कैबिनेट बैठक लेंगे CM साय, नए चीफ सेक्रेटरी की होगी नियुक्ति

रायपुर। कैबिनेट की बैठक 30 तारीख को होगी। इस बैठक में मौजूदा सीएस अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। साथ ही नए सीएस के परिचय की औपचारिकता निभाई जाएगी। आईएएस के 89 बैच के अफसर अमिताभ जैन प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले सीएस हैं। वो चार साल से अधिक सीएस के पद पर रहे। उनके रिटायरमेंट होने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त बनने की चर्चा है। इससे परे नए सीएस को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक आज-कल में इसको लेकर फैसला होने की उम्मीद है। सीएस के पद के लिए 91 बैच की रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू के अलावा 94 बैच के अफसर एसीएस मनोज पिंगुवा, और रिचा शर्मा के नाम चर्चा है। इसके अलावा केन्द्र सरकार में सचिव 93 बैच के अफसर अमित अग्रवाल का नाम भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि सीएम विचार मंथन के बाद नए सीएस के नाम पर मुहर लगाएंगे। नए सीएस का 30 तारीख को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में परिचय दिया जाएगा। साथ ही निवर्तमान सीएस अमिताभ जैन को बिदाई दी जाएगी। इसके साथ ही कुछ और तबादला आदेश जारी हो सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *