48 वी अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल योगा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के मंडल मुख्यालय रायपुर मे

48 वी अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल योगा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के मंडल मुख्यालय रायपुर मे दिनांक 26.06.2025 से 28.06.2025 तक डब्लुआरएस रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन मे किया गया है। इस प्रतियोगिता मे क्षेत्रिय रेलों एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल सहित 14 टीमो के 65 बल सदस्य भाग ले रहे है। दिनांक 26.06.2025 को समय 09.00 बजे प्रतियोंगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथी दयानंद मंडल रेल प्रबंधक रायपुर को कार्यक्रम का प्रतिक बैच लगाया गया एवं टोपी पहनाया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथी के द्वारा दीप प्रजवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान रमन कुमार, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर , वी.के.लांजीवार सहायक सुरक्षा आयुक्त, रायपुर, संदीप डी. खिरटकर, सहायक सुरक्षा आयुक्त और अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *