नई दिल्ली: भारतीय सेना ने एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश के साथ कारगिल विजय दिवस 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस से ठीक एक महीने पहले भारतीय सेना ने एक पोस्ट किया है, जिसके जरिए युवाओं को प्रेरित करने और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है। भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध की याद में एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें 1999 की वीरगाथा की अनमोल झलकियां और संदेश प्रस्तुत किए गए हैं। वीडियो में युद्ध के दौरान की कई तस्वीरें हैं, जिनके नीचे लिखा था, “1999 में दुश्मन (पाकिस्तानी घुसपैठियों) ने सीमा पार कर ली थी। हमने दृढ़ निश्चय और अडिग भावना के साथ लड़ाई लड़ी। हमने अपनी जमीन के हर इंच की रक्षा की। हर घुसपैठ को कुचल दिया गया। वो ऊंचाइयों के पीछे छिप गए, लेकिन हमारी वीरता और भी ऊंची हो गई। कारगिल विजय दिवस 2025 में 30 दिन शेष हैं, वो युद्ध जो हमने लड़ा था। वो विजय जो हमने अर्जित की थी।”
26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस के संदर्भ में भारतीय सेना की स्मरण और श्रद्धांजलि को दर्शाता है। सेना ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में लिखा, “कारगिल विजय दिवस 2025, 30 दिन बचे हैं। 30 दिन याद रखने के लिए और हमारे वीरों के अतुलनीय शौर्य को नमन। उनका साहस कारगिल की ऊंचाइयों में गूंजता है और भारत की आत्मा में सदा के लिए अंकित है।”
हर साल 26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब 1999 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारगिल की रणनीतिक ऊंचाइयों को हासिल किया था। यह युद्ध भारतीय सशस्त्र बलों की राजनीतिक दृढ़ता, सैन्य कौशल और कूटनीतिक संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इस युद्ध को न सिर्फ एक सैन्य विजय के रूप में, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति और रणनीतिक समझ की मिसाल के रूप में भी याद किया जाता है।
Kargil Vijay Diwas 2025 🇮🇳
30 Days to Go….
30 Days to Remember.A tribute to the unmatched valour of our #Bravehearts.
Their courage echoes through the heights of Kargil, forever etched in the soul of India.#IndianArmy#KVD2025@NorthernComd_IA@firefurycorps pic.twitter.com/moHwlCgsvr— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) June 26, 2025