टैगोर नगर और तेलीबांधा रोड कब्जा मुक्त

रायपुर। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं सम्बंधित जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही निरंतरता से जारी है।

इसी कड़ी में टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन क्रमांक 4 के नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम ने नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर उप अभियंता अमित सरकार की उपस्थिति में जोन 4 क्षेत्र में मालवीय मार्ग में सड़क पर लगाए गए अवैध ठेलों को हटाने की कार्यवाही की. जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी में अवैध ठेलों को हटाने की कार्यवाही की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *