रायगढ़। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ स्टेडियम में योग किया। इस योग समारोह में मंत्री ने कहा, योग तन-मन को स्वस्थ और दीर्घायु बनाने वाली वैदिक जीवन शैली है। आइये, हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।
बता दें कि, सीएम साय सुबह 7 बजे रणजीता स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कुछ देर बाद सीएम साय दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। योग दिवस के खास मौके पर आज जशपुर वासियों को कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। सीएम कुनकुरी के नव निर्मित सद्भभावना भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वन विभाग के चरण पादुका वितरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।