सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती

दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्तीके गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी को कल कथित तौर पर पेट में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है।

सर गंगा राम अस्पताल ने कहा कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी वार्ड में निगरानी में रखा गया है। पिछले हफ्ते सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप के कारण इलाज के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल फरवरी में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी परेशानियों के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *