रायपुर! छत्तीसगढ राज्य में 16 जून से स्कूल फिर खुलने जा रहे हैं। वहीं देश के विभिन्न राज्यों ने भयावह गर्मी के चलते स्कूल की छुट्टियां बढा दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 जून से खुलने जा रही स्कूलों में गर्मी के चलते रोक लगा दिया है। यूपी सरकार ने गर्मियों की छुट्टी में 15 दिन की वृद्धि कर दी है। अब यहां स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे। सरकार ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल इस समय पूरे देश में उमस भरी गर्मी का प्रकोप है, इससे बच्चों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव पड सकता है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुट्टियों में वृद्धि की है। वहीं दूसरी ओर इस भीषण गर्मी में छत्तीसगढ में 16 जून से स्कूल खुलने जा रहे है। राज्य में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस का मौसम है ऐसे में यहां भी स्कूल को 1 जुलाई से खोलने की मांग की जा रही है। बहरहाल छत्तीसगढ सरकार ने अभी तक गर्मी की छुट्टियों में वुद्धि नहीं की है। जिसके चलते बच्चे और अविभावक खासे चिंतित हैं।