इंस्टाग्राम में स्टेटस पोस्ट कर जेल पहुंचा युवक, युवती ने की थी शिकायत

जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा की शिवरीनारायण पुलिस ने इंस्टाग्राम में युवती और उसके परिजन को बदनाम करने की नियत से अश्लील गाली-गलौज कर स्टेटस लगाने वाले आरोपी हसीन केंवट को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 294, 506, 509(ख), 201 एवं पॉक्सो एक्ट 12 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी युवक केसला गांव का रहने वाला है और 3 साल से फरार था।

दरअसल शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की पीड़िता और उसके परिजन को केसला गांव के हसीन केंवट द्वारा बदनाम करने की नियत इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज लिखकर स्टेटस डाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। शिवरीनारायण पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने रायगढ़ के घरघोड़ा की तरफ से आरोपी हसीन केंवट को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *