कुम्हारी नगर पालिका ने विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित स्वच्छता अभियान अंतर्गत किया वृक्षारोपण

कुम्हारी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित स्वच्छता अभियान अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना वर्मा ने पौधा रोपण किया, वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नेतराम चंद्राकर, पार्षद ओंकार मारकंडे और अनुराग गुप्ता सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे , इस अवसर पर पालिकाध्याक्षा ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए पर्यावरण को संतुलित बनाने का दायित्व हम सभी का है। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर पालिका कुम्हारी की पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और सामवेदशीलता को दर्शाता है। आशा है कि इन प्रयासों से क्षेत्र में न केवल हरियाली बढ़ेगी, वरन वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी, जिससे कुम्हारी का वाताव रण और भी स्वच्छ बनेगा। हमारा उद्देश्य वृक्षारोपण तक सीमित नहीं हो अपितु उस पौधे को पूर्ण संरक्षण प्रदान कर पल्लवित करना होना चाहिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *